facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Election Result: पाकिस्तान के आम चुनाव की मतगणना जारी, किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार

Advertisement

Pakistan Election Results: आम चुनावों के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हुआ था और इसके तुरंत बाद मतों की गणना शुरू हो गई।

Last Updated- February 10, 2024 | 11:10 AM IST
Pakistan elections-पाकिस्तान चुनाव
Representative Image

पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद धीमी गति से जारी मतगणना की प्रक्रिया शनिवार को पूरी होने के करीब है लेकिन किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत मिलता प्रतीत नहीं हो रहा और नकदी संकट से जूझ रहे देश में राजनीतिक स्थिरता अब भी पूरा न होने वाला सपना लग रही है।

नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर ही मतदान कराया जाता है लेकिन बाजौर में, हमले में एक उम्मीदवार की मौत हो जाने के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। अन्य 60 सीट महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं और ये जीतने वाले दलों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर आवंटित की जाती हैं। नयी सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीट में से 133 सीट जीतनी होंगी।

आम चुनावों के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हुआ था और इसके तुरंत बाद मतों की गणना शुरू हो गई। उम्मीद थी कि मतगणना के परिणाम शुक्रवार सुबह तक उपलब्ध हो जाएंगे लेकिन परिणाम की घोषणा में देरी के बाद मतों में हेर-फेर किए जाने की आशंका को बल मिला।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली की 250 सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 99 सीट जीती हैं। इनमें से अधिकतर उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) द्वारा समर्थित हैं।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 71, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 53 सीट और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट ने 17 सीट पर जीत हासिल की है। निर्दलीय उम्मीदवार भले ही खान की पार्टी के समर्थन से चुने गए हैं लेकिन वे किसी भी दल में शामिल हो सकते हैं, जिसके कारण अस्थिरता की आशंका है। पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ ने शुक्रवार शाम को घोषणा की थी कि वह गठबंधन सरकार बनाने के लिए विचार-विमर्श शुरू कर रहे हैं, लेकिन भविष्य की रूपरेखा सामने आने में कई दिन लग सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 10, 2024 | 11:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement