facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Elections: खारिज वोटों ने पलटा गेम, 24 सीटों पर उलटफेर की आशंका

Advertisement

जीत के अंतर से अधिक संख्या में अस्वीकृत वोटों वाले 22 निर्वाचन क्षेत्र पंजाब प्रांत में थे जबकि ऐसी एक-एक सीट खैबर पख्तूनख्वा और सिंध प्रांत में थी।

Last Updated- February 12, 2024 | 5:06 PM IST
Elections in Pakistan

पाकिस्तान के हालिया आम चुनाव में खारिज किए गए वोटों की संख्या कम से कम 24 नेशनल असेंबली निर्वाचन क्षेत्रों में जीत के अंतर से अधिक थी। आम चुनाव के एक दिलचस्प सांख्यिकीय आंकड़े में यह जानकारी सामने आई है।

यह अंतर संभावित रूप से कानूनी लड़ाई के द्वार खोलता है क्योंकि कई हारने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए अदालतों में याचिकाएं दायर की हैं।

‘डॉन’ अखबार की एक खबर के अनुसार, जीत के अंतर से अधिक संख्या में अस्वीकृत वोटों वाले 22 निर्वाचन क्षेत्र पंजाब प्रांत में थे जबकि ऐसी एक-एक सीट खैबर पख्तूनख्वा और सिंध प्रांत में थी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने इनमें से 13 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव जीता, पांच पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कब्जा जमाया जबकि चार सीटें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों और दो अन्य निर्दलीयों ने जीतीं।

संख्या बल के आधार पर पीएमएल-एन और पीपीपी दोनों केंद्र में गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में हैं। हालांकि, पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने घोषणा की है कि पीटीआई को छोड़कर सभी पार्टियों को आगामी गठबंधन सरकार के लिए हाथ मिलाना चाहिए।

खारिज किए गए वोटों की सबसे अधिक संख्या पंजाब के एनए-59 (तलागांग-सह-चकवाल) निर्वाचन क्षेत्र में थी, जहां पीएमएल-एन के सरदार गुलाम अब्बास ने 1,41,680 वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीटीआई समर्थित मुहम्मद रुमान अहमद को 1,29,716 वोट मिले। इस तरह, जीत का अंतर 11,964 था जबकि खारिज किए गए वोटों की संख्या 24,547 थी।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 5:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement