facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Elections: आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, 650,000 सुरक्षाकर्मी तैनात, मोबाईल सेवाएं बंद

Advertisement

आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान कर सकेंगे।

Last Updated- February 08, 2024 | 9:58 AM IST
pakistan

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया और माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आ सकती है क्योंकि इसे सेना का समर्थन प्राप्त है।

मतदान सुबह शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे। आज देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान पूरा होने के तत्काल बाद वोटों की गिनती प्रारंभ हो जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है।

आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 9:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement