facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी का सीनेट अध्यक्ष बनना लगभग तय, नामांकन पत्र भरा

Advertisement

Syed Yousuf Raza Gilani ने आठ फरवरी को हुए चुनाव में पंजाब प्रांत के मुल्तान से नेशनल असेंबली के लिए जीत हासिल की थी।

Last Updated- March 04, 2024 | 6:30 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी का सीनेट अध्यक्ष बनना लगभग तय, नामांकन पत्र भरा, Pakistan: Former Prime Minister Geelani almost certain to become Senate President, nomination papers filed
Syed Yousuf Raza Gilani Photo: Wikipedia

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री सैयद यूसुफ रजा गिलानी का सीनेट अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है और उन्होंने इस पद के लिए 14 मार्च को होने वाले चुनाव की खातिर अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया की एक खबर से मिली।

गिलानी ने आठ फरवरी को हुए चुनाव में पंजाब प्रांत के मुल्तान से नेशनल असेंबली के लिए जीत हासिल की थी। उन्होंने अपनी सीट खाली कर दी है और अब वह इस्लामाबाद से सीनेट की सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। निचले सदन के सदस्य के रूप में 29 फरवरी को शपथ लेने वाले गिलानी ने रविवार को नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री चुनने के लिए हुए चुनाव के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के पक्ष में मतदान किया था।

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पीएमएल-एन के बीच सत्ता-साझा करने को लेकर बनी सहमति के अनुसार, 71 वर्षीय गिलानी के संसद के उच्च सदन का अगला अध्यक्ष बनने की उम्मीद है।

Also read: Pakistan: शहबाज शरीफ दूसरी बार बने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, वर्ष 2008 से 2012 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले गिलानी का मुकाबला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के चौधरी इलियास मेहरबान से होगा।

मेहरबान सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार होंगे, क्योंकि पीटीआई का नेशनल असेंबली में प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि खान की पार्टी चुनाव नहीं लड़ सकती। पांच अन्य सीनेट सीट के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 6:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement