facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हुई वतन वापसी, 4 साल बाद पाकिस्तान की जमीन पर रखा कदम

Advertisement

नवाज शरीफ अपनी पार्टी का नेतृत्व करने और जनवरी में संभावित आम चुनाव में रिकॉर्ड चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास के तहत की वतन वापसी

Last Updated- October 21, 2023 | 4:46 PM IST
Pakistan: Nawaz Sharif's nomination approved from Lahore seat of National Assembly

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी पार्टी का नेतृत्व करने और जनवरी में संभावित आम चुनाव में रिकॉर्ड चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास के तहत ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद शनिवार को विशेष विमान से दुबई से स्वदेश लौट आए।

विशेष विमान से दुबई से पाकिस्तान लौट नवाज शरीफ

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो 73 वर्षीय नेता विशेष विमान ‘‘उम्मीद-ए-पाकिस्तान’’ से दुबई से इस्लामाबाद पहुंचे। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मित्र थे। इससे पहले दुबई हवाई अड्डे पर शरीफ ने पत्रकारों से देश में वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई और उनके शब्दों में देश में हालात 2017 की तुलना में कहीं अधिक बिगड़ गए हैं, जब उच्चतम न्यायालय ने उन्हें अयोग्य घोषित किया था और बाद में भ्रष्टाचार के दो मामलों में उन्हें जवाबदेह ठहराते हुए दोषी करार दिया था।

Also read: IMF का अनुमान, 2023 में 2.5% रहेगी Pakistan की ग्रोथ रेट

पाकिस्तान में हालात 2017 की तुलना में कहीं अधिक बिगड़ गए

उन्होंने कहा, ‘‘हालात 2017 से बेहतर नहीं हैं… और यह सब देखकर मुझे दुख होता है कि हमारा देश आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है।’’ ‘जियो न्यूज’ ने नवाज के हवाले से कहा, ‘‘पाकिस्तान में स्थिति बहुत खराब है और यह बहुत चिंताजनक है।’’ देश के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने दुबई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम देश की समस्या के समाधान के लिए सक्षम हैं।’’

Advertisement
First Published - October 21, 2023 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement