facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Fuel Prices: IMF ग्रांट के लिए पाक सरकार ने जनता पर फोड़ा ‘महंगाई बम’, 280 रुपए पहुंचा डीजल

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 12:45 PM IST
fuel price in Pakistan
Reuters

पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को लोगों को पेट्रोल और गैस की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के रूप में जोरदार झटका लगा। नकदी की कमी से जूझ रहे पड़ोसी देश ने आईएमएफ खुश कर कर्ज पाने के लिए यह कदम उठाया।

हालांकि, इस फैसले से महंगाई और बढ़ने की आशंका है, जो पहले ही विकराल स्थिति में पहुंच चुकी है। सरकार द्वारा नए करों के जरिए लोगों से 170 अरब रुपये जुटाने के लिए संसद में ‘मिनी-बजट’ पेश करने के कुछ घंटों बाद पेट्रोल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। बिजली और गैस की कीमतों में भी वृद्धि की गई है।

वित्त विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पेट्रोल के भाव 22.20 रुपये बढ़कर 272 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण यह वृद्धि की गई।

हाईस्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 17.20 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की कीमत में 12.90 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) में 9.68 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

एचएसडी की नई कीमत 280 रुपये प्रति लीटर होगी। मिट्टी का तेल 202.73 रुपये प्रति लीटर और एलडीओ 196.68 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। बयान में कहा गया है, ”कीमत में वृद्धि पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण हुई है। नई कीमतें 16 फरवरी से प्रभावी होंगी।”

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement