facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan GDP: पाकिस्तान की वृद्धि दर 2023-24 में लक्ष्य से कम 2.38 प्रतिशत रही

Advertisement

वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान की जीडीपी की नकारात्मक वृद्धि रही थी।

Last Updated- June 11, 2024 | 9:15 PM IST
शहबाज शरीफ को लेकर जा रहे विमान को लाहौर की तरफ मोड़ा, अन्य यात्रियों को असुविधा हुई , Plane carrying Shehbaz Sharif diverted towards Lahore, other passengers inconvenienced

पाकिस्तान वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3.5 प्रतिशत का अपना वृद्धि दर लक्ष्य हासिल करने से चूक गया है और उसकी वृद्धि दर सिर्फ 2.38 प्रतिशत ही रही है। पाकिस्तान की सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने बजट पेश करने के एक दिन पहले वित्त वर्ष 2023-24 का आर्थिक समीक्षा जारी करते हुए कहा कि जुलाई 2023-जून 2024 के दौरान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 2.38 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसे पेश किया। समीक्षा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक जीडीपी लक्ष्य से कम रहने के बावजूद सरकार के विवेकपूर्ण नीति प्रबंधन और क्रमिक आर्थिक सुधारों के कारण सकारात्मक दायरे में आ गई।

वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान की जीडीपी की नकारात्मक वृद्धि रही थी। यह वृद्धि निवर्तमान वर्ष के लिए अनुमानित लक्ष्य 3.5 प्रतिशत से कम रही और सरकार इसे हासिल करने में विफल रही, जिसका मुख्य कारण उद्योगों और सेवा क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन था। पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र ने 3.5 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले 6.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर बाकी सभी क्षेत्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

हालांकि, औद्योगिक विकास की वृद्धि दर सिर्फ 1.21 प्रतिशत रही। सेवा क्षेत्र ने भी 3.6 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले 1.21 प्रतिशत की ही वृद्धि दर हासिल की। औरंगजेब ने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र पिछले 19 वर्षों की सर्वाधिक वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि का प्रमुख जरिया बनकर उभरा है।’’

आलोच्य अवधि में राजकोषीय घाटा 3.7 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के समान ही है। इस दौरान पाकिस्तान का व्यापार घाटा 4.2 प्रतिशत पर रहा। पाकिस्तान सरकार बुधवार को अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करने वाली है। पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से शुरू होकर जून तक चलता है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 9:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement