facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान: इमरान खान ने तोशाखाना मामले की जल्द सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील की

Advertisement

71 वर्षीय खान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अली जफर ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री की अयोग्यता के खिलाफ अपील की शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया।

Last Updated- June 24, 2024 | 11:01 PM IST
Imran Khan warned his candidates: Start election campaign otherwise tickets will be cut

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया और तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ उनकी अपील पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया।

पिछले साल दिसंबर में, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक खान ने तोशाखाना के उपहारों की जानकारी सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं करने के मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देने के आयोग के फैसले को लाहौर उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, 71 वर्षीय खान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अली जफर ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री की अयोग्यता के खिलाफ अपील की शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया। अपील में दलील दी गई है कि खान को आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद पार्टी प्रमुख के रूप में काम करने पर उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

याचिका में यह भी रेखांकित किया गया कि आयोग के निर्णयों को चुनौती देने वाले मामले वर्तमान में इस्लामाबाद और लाहौर उच्च न्यायालयों में लंबित हैं, तथा सर्वोच्च न्यायालय में संबंधित मामले के कारण कार्यवाही रुकी हुई है।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 11:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement