facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: इमरान खान की पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई

Advertisement

पीटीआई के नेता उमर अयूब के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव में कथित धांधली को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजा और निर्वाचन आयोग के सदस्यों के इस्तीफे की मांग की।

Last Updated- June 23, 2024 | 3:51 PM IST
Pakistan former PM Imran Khan
Pakistan's former PM Imran Khan

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने रविवार को ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’ चुनाव कराने में विफल रहने के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई और पार्टी के खिलाफ हो रहे ‘अन्याय’ के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह बात मीडिया की खबरों में कही गई है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर में बताया गया है कि खान (71) की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और नेशनल असेंबली (संसद का निचला सदन) के अन्य सदस्यों के साथ राजधानी इस्लामाबाद में संसद से पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के कार्यालय तक एक रैली निकाली।

नेता प्रतिपक्ष और पीटीआई के नेता उमर अयूब के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव में कथित धांधली को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजा और निर्वाचन आयोग के सदस्यों के इस्तीफे की मांग की।

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए विवादास्पद आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली किये जाने के आरोप लगे थे। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ अखबार ने अपनी खबर में बताया कि रैली के दौरान अयूब ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजा और पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अन्य सदस्यों के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करने में विफल रहा।

खबर में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के केंद्रीय कार्यालय तक पहुंचने से रोक दिया गया, क्योंकि निर्वाचन आयोग के भवन के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। इस दौरान पार्टी के संस्थापक और क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने खान की रिहाई के लिए नारे भी लगाए गए।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 3:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement