facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan mosque blast: पेशावर में आत्मघाती बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 95 घायल

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 4:29 PM IST

पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में सोमवार को एक मस्जिद में दोपहर की नमाज की दौरान एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि 95 अन्य घायल हो गये।

सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करीब एक बजकर 40 मिनट पर पुलिस लाइन्स क्षेत्र के समीप जब ज़ुहर (दोपहर) की नमाज पढ़ी जा रही थी तब यह विस्फोट हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से मस्जिद का एक हिस्सा ढ़ह गया और माना जाता है कि कई लोग उसके मलबे के नीचे दबे हैं।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इस धमाके में 17 लोगों की जान चली गयी जबकि 95 घायल हुए । चश्मदीदों का कहना है कि घायलों में ज्यादातार पुलिसकर्मी हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया जा रहा है ।

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उनमें 13 की हालत नाजुक है। पेशावर के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गयी है । अस्पताल प्रशासन ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement