facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: नवाज शरीफ को मिली बड़ी जीत, 5 और निर्दलीय सांसद PML-N में शामिल

Advertisement

यह नवाज शरीफ के लिए एक बड़ी जीत है, जो गठबंधन सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Last Updated- February 12, 2024 | 5:38 PM IST
Nawaz Sharif- नवाज शरीफ

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पांच और नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसदों ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएन-एल में शामिल होने का फैसला किया। हाल में हुए चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने के बाद शरीफ गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास कर रहे हैं।

इससे एक दिन पहले इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी समर्थित निर्दलीय सांसद ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का दामन थाम लिया था। कुल छह निर्दलीय सांसद पीएमएल-एन में शामिल हो चुके हैं।

पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा कि एनए-189 सीट से सांसद सरदार शमशीर मजारी, पीपी-195 से निर्वाचित इमरान अकरम, पीपी-240 से निर्वाचित सोहेल खान, पीपी-297 के सांसद खिज्र हुसैन मजारी और पीपी-249 से नेशनल असेंबली के सदस्य साहिबजादा मोहम्मद गाज़िन अब्बासी ने नवाज शरीफ से मुलाकात की।

शहबाज ने लिखा कि सभी सदस्यों ने नवाज शरीफ के नेतृत्व में विश्वास जताया और पीएमएल (एन) में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। शहबाज शरीफ ने लिखा, “आप पाकिस्तान को बेहतर बनाने और लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के कारवां का हिस्सा बन गए हैं।”

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 5:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement