facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान: अलग-अलग आतंकी घटनाओं में फ्रंटियर कोर के एक सैनिक, दो अधिकारी की मौत

Advertisement

किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

Last Updated- April 21, 2024 | 1:34 PM IST
global security
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने फ्रंटियर कोर के कम से कम एक सैनिक और दो सरकारी अधिकारियों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुईं।

पिछले कुछ महीनों में प्रांत के दक्षिणी जिलों में सुरक्षाकर्मियों पर हमले कई गुना बढ़ गए हैं। जिले के यारक टोल प्लाजा पर बंदूकधारियों ने एक सरकारी वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें दो अधिकारियों की मौत हो गई और सीमा शुल्क खुफिया विभाग के दो अन्य अधिकारी घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। पिछले चार दिनों में सीमा शुल्क खुफिया विभाग के वाहन पर यह दूसरा हमला है।

इससे पहले हुए एक हमले में जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने पांच सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 1:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement