facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Pakistan: कराची में चुनावी हिंसा में एक की मौत, 25 घायल

Advertisement

पाकिस्तान में चुनाव से पहले कराची में तनाव बढ़ता जा रहा है

Last Updated- January 29, 2024 | 9:09 PM IST
Karachi attack- कराची हमला

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनावों से पहले देश के सबसे बड़े शहर कराची में तनाव बढ़ रहा है। राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे को पटखनी देने में जुटे दलों के बीच पहले ही कई बार झड़प हो चुकी हैं।

सोमवार को, नाजिमानाड में हिंसक झड़पें हुईं। झड़प के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई गोलीबारी में मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम पाकिस्तान) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

एक दिन पहले रविवार को क्लिफ्टन इलाके में, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की एक चुनावी रैली के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे और कार्यकर्ताओं को जबरन तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 25 लोग घायल हो गये।

दक्षिणी प्रांत सिंध, विशेष रूप से पाकिस्तान के आर्थिक केंद्र कराची में सियासी माहौल गर्म है और सभी दल एक दूसरे से जमकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। कराची पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का गढ़ माना जाता है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, सिंध और कराची में पीपीपी के स्थायी प्रभाव के बावजूद, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य बदलने की संभावना है।

पीपीपी, एमक्यूएम-पी, पीटीआई, जमात-ए-इस्लामी और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार कराची में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का शहर में सीमित प्रभाव है, और वह अन्य प्रांतों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। इस चुनाव में पीएमएल-एन की जीत की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए प्रमुख स्थान क्लिफ्टन के तीन तलवार में रविवार को हुई घटना के दौरान पुलिस ने दावा किया कि पीटीआई ने रेड जोन में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली थी। हालांकि, पार्टी ने कहा कि उसे प्रचार करने के उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 9:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement