facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: पाक पुलिस ने पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किए 44 आतंकवादी

Advertisement

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादियों को पिछले महीने प्रांत के विभिन्न हिस्सों से संयुक्त खुफिया अभियानों के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

Last Updated- June 03, 2024 | 10:06 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने अहम सरकारी प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों पर हमला करने की योजना बना रहे आतंकवादी समूह आईएसआईएस, अल कायदा और टीटीपी के 44 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादियों को पिछले महीने प्रांत के विभिन्न हिस्सों से संयुक्त खुफिया अभियानों के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

सीटीडी ने कहा कि उसने पंजाब के विभिन्न शहरों में खुफिया जानकारी पर आधारित 794 अभियान चलाए और इस दौरान प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस, अल-कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और लश्कर-ए-झांगवी से जुड़े 44 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

सीटीडी ने कहा कि इन अतंकवादियों को लाहौर, रावलपिंडी, गुजरांवाला, फैसलाबाद, नारोवाल, सियालकोट, खानीवाल, मंडी बहाउद्दीन, झांग, रहीम यार खान और बहावलपुर से गिरफ्तार किया गया है। विभाग के अनुसार, ‘‘ ये अहम सरकारी प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों पर हमले की योजना बना रहे थे।’’

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 10:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement