facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: राष्ट्रपति जरदारी ने मंत्रिमंडल के 19 सदस्यों को दिलायी शपथ

Advertisement

औरंगजेब वित्त मंत्री, डार विदेश मंत्री, ख्वाजा आसिफ रक्षा मंत्री बन सकते हैं

Last Updated- March 11, 2024 | 8:55 PM IST
आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, Asif Ali Zardari takes oath as the 14th President of Pakistan

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के 19 सदस्यों को सोमवार को शपथ दिलाई। जरदारी के इस कदम से सरकार के गठन का इंतजार खत्म हो गया। शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति आवास में आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री शरीफ समेत अन्य लोग शामिल हुए।

शपथ लेने वालों में इशाक डार, ख्वाजा आसिफ, अहसान इकबाल, मुहम्मद औरंगजेब, आजम तरार, राणा तनवीर, मोहसिन नकवी, अहद चीमा, खालिद मकबूल सिद्दीकी, रियाज प्रिजादा, कैसर शेख, शाजा फातिमा, अलीम खान, जाम कमाल, अमीर मुकाम, अवैस लेघारी, अत्ता तरार, सालिक हुसैन और मुसद्दिक मलिक का नाम शामिल हैं।

नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा बाद में की जाएगी लेकिन संभावना है कि औरंगजेब को वित्त मंत्री, डार को विदेश मंत्री और ख्वाजा आसिफ को रक्षा मंत्री, आजम तरार को कानून मंत्री, अत्ता तरार को सूचना मंत्री, मुसद्दिक मलिक को पेट्रोलियम मंत्री, मोहसिन नकवी को गृह मंत्री और अहद चीमा को कश्मीर मामलों का मंत्री बनाया जा सकता है।

तीन ‘टेक्नोक्रेट’ मुहम्मद औरंगजेब, मोहसिन नकवी और अहद चीमा को सलाहकार के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया है। कैबिनेट में सिर्फ एक महिला शाजा फातिमा शमिल हैं।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 8:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement