facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान ने रक्षा बजट 20% बढ़ाकर 9 अरब डॉलर किया, भारत ने ADB-IMF फंडिंग के दुरुपयोग पर जताई चिंता

Advertisement

पाकिस्तान ने रक्षा बजट में 20% वृद्धि कर इसे 9 अरब डॉलर किया, जबकि भारत ने IMF और ADB से मिली आर्थिक मदद के दुरुपयोग पर गंभीर आपत्ति जताई है।

Last Updated- June 10, 2025 | 11:09 PM IST
Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 9 अरब डॉलर कर दिया है। मंगलवार को 2025-26 के वार्षिक संघीय बजट में रक्षा व्यय बढ़ाने का ऐलान किया गया, लेकिन जुलाई-जून के वित्त वर्ष के लिए कुल संघीय व्यय में 7 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है। भारत के इस पर कड़ी नजर बनाए रखने की संभावना है, क्योंकि उसने पाकिस्तान पर बहुपक्षीय एजेंसियों से मिलने वाले वित्तीय सहयोग को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

भारत ने पिछले सप्ताह एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा पाकिस्तान को 80 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता का कड़ा विरोध किया था और फंड के संभावित दुरुपयोग के बारे में चिंता जताई थी। पिछले महीने, इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) ने भी भारत के कड़े विरोध के बावजूद पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का ऋण मंजूर किया था।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संघीय बजट पेश किया।

 

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement