facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान ने आंख में संक्रमण की शिकायत आने पर इंजेक्शन से दी जाने वाली दवा वापस मंगाई

Advertisement

मधुमेह के मरीजों को रेटीना का इलाज करने के दौरान एवास्टिन इंजेक्शन दिया गया था; लेकिन इंजेक्शन देने के बाद उनकी आंखों में गंभीर संक्रमण हो गया

Last Updated- September 24, 2023 | 7:47 PM IST
Pakistan recalls injectable medicine due to eye infection complaints

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को कहा कि पंजाब प्रांत में मधुमेह के मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण होने और दृष्टि जाने की शिकायत के बाद इंजेक्शन के जरिये दी जाने वाली दवा वापस मंगाई गई है। मंत्री ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए है और पुलिस आपूर्तिकर्ता को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

एवास्टिन के फरार दो आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

संघीय स्वास्थ्य मंत्री नदीम जान ने इस्लामाबाद में कहा कि स्थानीय तौर पर उत्पादित इंजेक्शन एवास्टिन के फरार दो आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है और तीन दिन में उसे रिपोर्ट देने को कहा है।

प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता दी जाएगी

टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में जान के साथ पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री जमाल नसीर ने कहा कि लाहौर, कसूर और अन्य जिलों में मधुमेह के मरीजों को रेटीना का इलाज करने के दौरान एवास्टिन इंजेक्शन दिया गया था; लेकिन इंजेक्शन देने के बाद उनकी आंखों में गंभीर संक्रमण हो गया और कई मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। जान ने कहा कि सरकार कहा कि दोषियों को अभियोजित किया जाएगा और प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता दी जाएगी।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement