facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान ने चुनाव में कथित धांधली की जांच कराने का अमेरिका का सुझाव खारिज किया

Advertisement

मिलर ने यह भी कहा था, ‘‘कथित अनियमितताओं की जांच के संबंध में, हम उन जांच को आगे बढ़ते देखना और जल्द से जल्द खत्म होते देखना चाहते हैं।’’

Last Updated- March 02, 2024 | 1:37 PM IST
mumtaz zahra baloch, Spokesperson and Additional Foreign Secretary For Pakistan

पाकिस्तान ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में अनियमितताओं की जांच कराने के अमेरिका के सुझाव को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी बाहरी देश के आदेश के आगे नहीं झुकेगा। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने शुक्रवार को अपने साप्ताहिक प्रेस संबोधन में कहा, ‘‘कोई भी देश स्वतंत्र और संप्रभु देश पाकिस्तान को निर्देश नहीं दे सकता।’’ ‘डॉन न्यूज’ ने बलूच के हवाले से कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के बारे में फैसला करने के अपने संप्रभु अधिकार में यकीन रखते हैं।’’

बलूच ने विवादों से घिरे आम चुनाव में कदाचार के आरोपों के संबंध में अपने अमेरिकी समकक्ष की टिप्पणियों के जवाब में यह बयान दिया। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि हस्तक्षेप या धोखाधड़ी के किसी भी दावे की ‘‘पाकिस्तानी कानून और प्रक्रियाओं के अनुसार पूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से जांच की जानी चाहिए।’’

मिलर ने यह भी कहा था, ‘‘कथित अनियमितताओं की जांच के संबंध में, हम उन जांच को आगे बढ़ते देखना और जल्द से जल्द खत्म होते देखना चाहते हैं।’’

यह टिप्पणी उन आरोपों पर आई जिनमें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव नतीजों में छेड़छाड़ की शिकायत की है। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा अभूतपूर्व देरी के बाद चुनाव नतीजों की घोषणा की गई थी।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 1:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement