facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए

Advertisement

Five Chinese killed in Pakistan explosion: पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रही एक बस को विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी।

Last Updated- March 26, 2024 | 5:56 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

Six Chinese killed in Pakistan explosion: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में मंगलवार को विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कम से कम छह चीनी नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। ये चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि प्रांत के शांगला जिले के बिशम इलाके में हुई घटना में कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रही एक बस को विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

‘डॉन डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, बिशम थाना प्रभारी (एसएचओ) बख्त जहीर ने कहा कि घटना एक “आत्मघाती विस्फोट” थी और संबंधित अधिकारी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और शवों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। एसएचओ ने कहा, “हम जांच करेंगे कि आत्मघाती हमलावर का वाहन कहां से और कैसे आया और यह कैसे हुआ।”

Also read: Funding: Q1 CY23 में भारतीय स्टार्टअप फंडिंग में गिरावट; कुल धनराशि जुटाने के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे

‘जियो न्यूज’ ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि बस में सवार कम से कम छह चीनी मारे गए और आत्मघाती हमले में कई अन्य यात्री घायल हो गए। शांगला कोहिस्तान के करीब है, जहां 2021 में एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी समेत 13 लोग मारे गए थे। साठ अरब अमेरिकी डॉलर वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तत्वावधान में चल रही कई परियोजनाओं पर हजारों चीनी कर्मी पाकिस्तान में काम कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 5:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement