facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत ग्रोथ की नींव कायम रखने के लिए पाकिस्तान को अभी और काम करना होगा: जॉर्जीवा

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 5:24 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank

पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट से उबरने के लिए जहां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से राहत की उम्मीद लगाए बैठा है वहीं कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा है कि पाकिस्तान को अभी और कदम उठाने होंगे जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि मजबूत वृद्धि की नींव कायम है।

जॉर्जीवा ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कर संग्रह हो, उनका निष्पक्ष वितरण हो और सम्पन्न व्यक्ति अधिक कर का भुगतान करें।

अपने ऋण कार्यक्रम की बहाली के लिए अभी पाकिस्तान आईएमएफ से बातचीत कर रहा है। कार्यक्रम की नौंवी समीक्षा को लेकर समझौता होने पर 1.1 अरब डॉलर की राशि जारी हो सकेगी और आईएमएफ कार्यक्रम की बहाली होने से पाकिस्तान के लिए कोष जुटाने के और रास्ते भी खुल सकेंगे।

जॉर्जीवा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। बेंगलुरु में इस हफ्ते जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की बैठक से पहले जॉर्जीवा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पाकिस्तान को अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और निजी क्षेत्र की वृद्धि की खातिर रूपरेखा बनाने के लिए कई वर्ष तक संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस लक्ष्य को पाने के लिए देश को अभी और काम करने की जरूरत है।’’

जॉर्जीवा ने आगे कहा, ‘‘मजबूत वृद्धि की नींव कायम रहे, कर संग्रह और उनका निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित हो तथा जिनके पास अधिक धन है वे अधिक भुगतान करें, सार्वजनिक धन का उचित तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए हम पाकिस्तान का समर्थन करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement