facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: पाकिस्तान में चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर, 11 फरवरी को होगा मतदान

Advertisement

निर्वाचन आयोग की इस सूचना के बाद से देश में चुनाव को लेकर लंबे समय से जारी अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हो गई।

Last Updated- November 02, 2023 | 9:25 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

Pakistan Election Date: पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (Pakistan Election Commission) ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि देश में आम चुनाव 11 फरवरी को होंगे। निर्वाचन आयोग की इस सूचना के बाद से देश में चुनाव को लेकर लंबे समय से जारी अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हो गई।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता सजील स्वाति ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण की प्रक्रिया 29 जनवरी तक पूरी हो जाएगी, इससे चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

उन्होंने यह बात तब कही जब उच्चतम न्यायालय ने उन याचिकाओं पर सुनवाई प्रारंभ की जिनमें नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानमंडलों के भंग होने के 90 दिन के भीतर चुनाव कराए जाने का अनुरोध किया गया था।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा, न्यायमूर्ति अमीन-उद-दीन खान और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ तथा अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई की।

बता दें कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने 09 अगस्त, 2023 को नेशनल असेंबली भंग कर दी थी।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 3:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement