facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan Violence: पाकिस्तान में हिंसाग्रस्त इलाकों में सेना तैनात, पूर्व पीएम इमरान खान को आठ दिन की रिमांड पर भेजा गया

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 9:19 AM IST
Imran Khan

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा की चपेट में आए इलाकों में बुधवार को सेना को तैनात किया।

पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शनों के बीच एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री खान को बुधवार को आठ दिन के लिए भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की रिमांड में भेज दिया, जबकि एक सत्र अदालत ने भ्रष्टाचार के एक अलग मामले में उन्हें आरोपित किया।

राष्ट्र को दिए एक संबोधन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि खान के समर्थकों द्वारा की गयी हिंसा में ‘‘संवेदनशील सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा’’, जिसके कारण उन्हें राजधानी इस्लामाबाद, घनी आबादी वाले पंजाब प्रांत और उत्तरपश्चिम के संवेदनशील इलाकों में सेना को तैनात करना पड़ रहा है।

मंगलवार को खान को गिरफ्तार करने के बाद इस्लामाबाद तथा अन्य प्रमुख शहरों में उनके समर्थकों ने सड़कें अवरुद्ध कर दी, उनकी पुलिस के साथ झड़पें हुई और उन्होंने पुलिस जांच चौकियों तथा सैन्य प्रतिष्ठानों में आग लगा दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी तथा सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद कहा, ‘‘पाकिस्तान की आवाम ने ऐसे दृश्य पहले कभी नहीं देखे। यहां तक कि मरीजों को एम्बुलेंस से निकाल दिया गया और एम्बुलेंस में भी आग लगा दी गयी।’’

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी। पाकिस्तानी सेना ने अपने प्रतिष्ठानों पर हमले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों को “कड़ा जवाब” देने की चेतावनी दी और कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। साथ ही, उसने नौ मई को उसके प्रतिष्ठानों पर हमलों को देश के इतिहास का ‘काला अध्याय’ करार दिया।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement