facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: सर्दी का सितम! ठंड से 36 बच्चों की मौत, स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली पर लगा बैन

Advertisement

सर्दी के कारण निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई। इस कारण सरकार को 31 जनवरी तक स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा कराने पर मजबूरी में प्रतिबंध लगाना पड़ा।

Last Updated- January 11, 2024 | 7:04 PM IST
Weather Today

ठंड के मौसम के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में होने वाले निमोनिया से बीते सप्ताह कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने, इस बीच, स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

प्रार्थना सभाओं पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाने का यह निर्णय प्रांत में 36 बच्चों की मौत के अलावा स्कूली बच्चों में निमोनिया के मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर लिया गया है।

निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत

पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ”पंजाब में भीषण सर्दी के कारण निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई। इस कारण सरकार को 31 जनवरी तक स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा कराने पर मजबूरी में प्रतिबंध लगाना पड़ा।”

नर्सरी और प्ले स्कूल के बच्चों के लिए 19 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। इसमें कहा गया है, ”पिछले साल पंजाब में निमोनिया से 990 बच्चों की मौत हुई थी।”

पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए निवारक उपाय अपनाने के संबंध में वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ विस्तृत चर्चा की।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement