facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तानी सीएम मरियम ने सिख तीर्थयात्रियों से मुलाकात की, कहा- “हमें अपने पड़ोसियों से नहीं लड़ना चाहिए”

Advertisement

मरियम ने कहा कि यह पहली बार है कि पाकिस्तान में बैसाखी का त्योहार सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:23 PM IST
Nawaz Sharif's daughter 'Maryam Nawaz' will be the first woman Chief Minister of Pakistan, CM will be from Punjab province पाकिस्तान के पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी नवाज शरीफ की बेटी 'मरयम नवाज', पंजाब प्रांत से होंगी CM

पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बृहस्पतिवार को सिख तीर्थयात्रियों के एक समूह से मुलाकात की, जिनमें से अधिकतर भारत से आए हैं। उन्होंने याद किया कि उनके पिता नवाज शरीफ ने कहा था कि देश को अपने पड़ोसियों के साथ नहीं लड़ना चाहिए। बैसाखी उत्सव में शामिल होने के लिए भारत से लगभग 2,400 सिख मौजूदा समय में पाकिस्तान की यात्रा पर हैं।

मरियम ने करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में लोगों को संबोधित करते हुए अपने पिता और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उद्धृत किया, ‘‘हमें अपने पड़ोसियों से नहीं लड़ना चाहिए। हमें उनके लिए अपना दिल खोलने की जरूरत है।’’ सिख तीर्थयात्री पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव की समाधि पर मत्था टेकने के लिए बृहस्पतिवार को करतारपुर साहिब पहुंचे।

मरियम ने वहां उनसे मिलने के लिए भी योजना बनाई थी। मरियम (50) को नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। वह फरवरी में पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री चुनी गईं। मरियम ने कहा कि यह पहली बार है कि पाकिस्तान में बैसाखी का त्योहार सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा पंजाब है और हम होली, ईस्टर और बैसाखी जैसे सभी अल्पसंख्यक त्योहार एक साथ मना रहे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम यहां भारतीय पंजाब के लोगों की तरह पंजाबी बोलना चाहते हैं। मेरे दादा, मियां शरीफ, जाती उमरा, अमृतसर के निवासी थे। जब एक पंजाबी भारतीय जाती उमरा की मिट्टी लेकर आए, तो मैंने उसे उनकी कब्र पर रख दिया।’’

मरियम ने अमृतसर से आई एक भारतीय महिला को गले लगाया और एक-दूसरे को अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें भारत के पंजाब से कई बधाई संदेश मिले।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 10:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement