facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘सत्ता परिवर्तन की साजिश’ के लिए भारी कीमत चुका रहे हैं पाकिस्तानी: इमरान खान

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 6:15 PM IST
इमरान खान और कुरैशी को हाई-प्रोफाइल कैदी का दर्जा, जेल में करना होगा काम , Pakistan: Imran Khan and Qureshi given the status of high-profile prisoners, will have to work in jail

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी लोग सत्ता परिवर्तन की ‘साजिश’ की भारी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने पूर्व सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा पर एक बार फिर कुछ अपराधियों की सत्ता में आने में मदद करने का आरोप लगाया।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष खान ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसने सरकारी कर्ज बढ़ा दिया है और महंगाई बेतहाशा हो गयी है।

अंतरबैंक बाजार में गुरुवार को पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले 18.74 अंक गिर गया। विश्लेषकों ने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सरकार के गतिरोध को जिम्मेदार ठहराया।

नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डांवाडोल स्थिति में है। कुछ सप्ताह पहले यहां विदेशी मुद्रा भंडा 2.9 अरब डॉलर के अत्यंत निचले स्तर पर गिर गया था।

खान ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी सत्ता परिवर्तन की साजिश की भारी कीमत चुका रहे हैं और पूर्व सेना प्रमुख ने देश पर कुछ अपराधियों को थोप दिया है।’’

खान (70) को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अप्रैल में सत्ता से बेदखल किया गया था और तभी से उनके और बाजवा के बीच संबंधों में तनाव देखा गया है। खान पहले आरोप लगा चुके हैं कि पूर्व सेना अध्यक्ष उनकी हत्या कराना चाहते थे और देश में आपातकाल थोपना चाहते थे।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement