facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान की करेंसी में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट, गिरकर 255 रुपये प्रति डॉलर पर आया

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 8:16 PM IST
dollar

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुद्रा में बृहस्पतिवार को डॉलर की तुलना में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सरकार के इस संकेत के बाद मुद्रा के मूल्य में गिरावट आई है कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से राहत पैकेज की अगली किस्त को लेकर उसकी कठिन शर्तों को मानने के लिए राजी है।

पाकिस्तानी रुपया बुधवार को 230 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को बाजार खुलने के कुछ ही घंटों के अंदर यह और गिरते हुए 255 रुपये तक पहुंच गया। सरकार ने इस पर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।

पाकिस्तान कर्ज लौटाने को लेकर चूक से बचने के लिए छह अरब डॉलर के राहत पैकेज में से 1.1 अरब डॉलर की महत्वपूर्ण किस्त प्राप्त करना चाहता है। राहत पैकेज जारी करने के लिए पाकिस्तान, मुद्राकोष से बात कर रहा है।

विश्लेषक अहसान रसूल का कहना है कि रुपये में गिरावट इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान इस समय बहुत जरूरी कर्ज आईएमएफ से प्राप्त करने के बहुत करीब है।

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि उनकी सरकार पिछले कुछ महीनों से रुके छह अरब डॉलर के राहत पैकेज को बहाल कराने के लिए आईएमएफ की कठिन शर्तो को मानने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के बीच सबसे बुरे आर्थिक हालात से गुजर रहा है।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement