facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान के पहले ‘ऑर्बिटर’ ने भेजीं सूरज और चांद की तस्वीरें

Advertisement

सीएनएसए ने कहा कि पाकिस्तान का आईक्यूब-कमर सफलतापूर्वक चांग’ई-6 से अलग हुआ और और मिशन में कामयाबी हासिल की।

Last Updated- May 10, 2024 | 11:04 PM IST
Pakistan's first 'orbiter' sent pictures of sun and moon पाकिस्तान के पहले 'ऑर्बिटर' ने भेजीं सूरज और चांद की तस्वीरें

पाकिस्तान के पहले चंद्र ‘ऑर्बिटर’ ने सूरज और चांद की पहली तस्वीरें भेजी हैं। चीन के चंद्र मिशन के साथ इस ‘ऑर्बिटर’ को प्रक्षेपित किया गया था। शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। चीन के चांग’ई 6 चंद्र मिशन के हिस्से के रूप में पाकिस्तान का छोटा उपग्रह ‘आईक्यूब कमर’ प्रक्षेपित किया था। यह मिशन हेनान प्रांत से तीन मई को रवाना हुआ था।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी सुपार्को की प्रवक्ता मारिया तारिक ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि मिशन की सफलता के अवसर पर चाइना नेशनल स्पेस एजेंसी (सीएनएसएस) ने एक समारोह का आयोजन किया जिसमें तस्वीरों को दिखाया गया। उन्होंने कहा कि बीजिंग में समारोह के दौरान चीन में पाकिस्तान के राजदूत को आधिकारिक तौर पर तस्वीरें सौंपी गईं।

मारिया ने कहा, ”आठ मई को स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजकर 14 मिनट पर पाकिस्तानी ‘क्यूबसेट’ ‘ऑर्बिटर’ से अलग हुआ था और 12 घंटे तक चांद की कक्षा का चक्कर लगाने के बाद उसने सफलतापूर्वक पहली तस्वीरें खींचीं।”

सीएनएसए ने कहा कि पाकिस्तान का आईक्यूब-कमर सफलतापूर्वक चांग’ई-6 से अलग हुआ और और मिशन में कामयाबी हासिल की। सीएनएसए ने तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि पहली छवि में सूरज एक चमकदार वस्तु के रूप में दिखता है, जबकि दूसरी तस्वीर में आधा चांद चमचमाता हुआ दिखता है।

इसने कहा कि तीसरी तस्वीर में बाईं ओर चंद्रमा और दाईं ओर सूरज दिखता है। ‘आईक्यूब-कमर’ को इस्लामाबाद अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और चीन के शंघाई विश्विद्यालय ने मिलकर बनाया है। इसमें चांद की सतह की तस्वीरें खींचने के लिए दो उच्च तकनीक वाले कैमरे लगाए गए हैं।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 11:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement