facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों में ‘रेड कारपेट’ के इस्तेमाल पर रोक लगाई

Advertisement

फिजूलखर्ची को कम करने के प्रयासों के तहत पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री शरीफ और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपनी इच्छा से वेतन तथा भत्ते नहीं लेने का फैसला किया था।

Last Updated- March 31, 2024 | 7:37 PM IST
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों में ‘रेड कारपेट’ के इस्तेमाल पर रोक लगाई , Pakistan's Prime Minister bans the use of 'red carpet' in government programs

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में आर्थिक संकट के चलते फिजूलखर्ची को कम करने के प्रयासों के तहत सरकारी कार्यक्रमों में ‘रेड कारपेट’ के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और केवल राजनयिकों के स्वागत कार्यक्रम में ही इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

शरीफ ने सरकारी कार्यक्रमों में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे के दौरान ‘रेड कारपेट’ के इस्तेमाल पर नाराजगी व्यक्त की। मंत्रिमंडल मामलों के प्रभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री के निर्देश पर ‘रेड कारपेट’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि भविष्य में सरकारी कार्यक्रमों में मंत्रियों और अधिकारियों के लिए ‘रेड कारपेट’ का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार हालांकि, इसका इस्तेमाल केवल विदेशी राजनयिकों के लिए एक प्रोटोकॉल के रूप में किया जा सकेगा।

Also read: जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने द्विपक्षीय वार्ता की

फिजूलखर्ची को कम करने के प्रयासों के तहत पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री शरीफ और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपनी इच्छा से वेतन तथा भत्ते नहीं लेने का फैसला किया था।

‘रेड कारपेट’ के इस्तेमाल को समाप्त करके, सरकार का लक्ष्य धन बचाना और सार्वजनिक खर्च के लिए अधिक जिम्मेदार और विवेकपूर्ण दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। पिछले महीने, प्रधानमंत्री ने कहा कि मितव्ययिता उपाय सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इससे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों के कारण वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला किया था।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement