facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान के दक्षिणपंथी नेता ने सेना के शीर्ष नेतृत्व पर इमरान खान की सरकार गिराने का आरोप लगाया 

Advertisement

मौलाना फजल-उर-रहमान ने दावा किया, “जनरल बाजवा, फैज हमीद ने सभी पार्टियों से ऐसा करने (अविश्वास प्रस्ताव लाने) के लिए कहा।”

Last Updated- February 16, 2024 | 7:48 PM IST
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कुछ नेता सैन्य प्रतिष्ठान के संपर्क में हैं : इमरान खान , Some leaders of Pakistan Tehreek-e-Insaf are in touch with military establishment: Imran Khan

पाकिस्तान के अग्रणी दक्षिणपंथी नेता ने सेना के शीर्ष अधिकारियों पर 2022 में इमरान खान की सरकार गिराने का आरोप लगाया है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के मौलाना फजल-उर-रहमान ने गुरुवार रात ‘समा टीवी’ के कार्यक्रम के दौरान दावा किया, “पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को गिरा दिया था। 

पीटीआई के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को याद करते हुए रहमान ने कहा, “पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीटीआई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही थी। अविश्वास प्रस्ताव के समय जनरल बाजवा और फैज हमीद हमारे संपर्क में थे।” 

उन्होंने दावा किया, “जनरल बाजवा, फैज हमीद ने सभी पार्टियों से ऐसा करने (अविश्वास प्रस्ताव लाने) के लिए कहा।” चैनल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि रहमान ने एक सवाल के जवाब प्रस्तोता से कहा, “किसी को सेना के सामने खड़ा होना चाहिए और कहना चाहिए कि वह गलत कर रही है।” 

रहमान ने कहा, “विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक चीजें सुलझ नहीं जातीं, क्योंकि सेना का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं होता। इस विरोध के परिणामस्वरूप एक क्रांति होगी।” 

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement