facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्रांस में हमलों की धमकी के बाद अफरातफरी, तीन हवाई अड्डों को कराया गया खाली

Advertisement

पिछले सप्ताह एरास में एक संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथी द्वारा एक स्कूली अध्यापक पर हमला किये जाने के बाद देश में सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। 

Last Updated- October 18, 2023 | 6:22 PM IST
France

फ्रांस (France) के ल्योन, टूलूज और लिली शहरों में सुरक्षा कारणों से बुधवार को तीन हवाई अड्डों को खाली करा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि फ्रांस के शहरों ल्योन, टूलूज और लिली में हवाई अड्डों पर हमलों की ईमेल के जरिये सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि हालांकि यह सूचना फर्जी पाई गई और जनता को याद दिलाया गया कि झूठी सूचना देने पर जेल और भारी जुर्माना हो सकता है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि लावारिस सामान मिलने के कारण नीस के रिवेरा शहर में हवाई अड्डे पर परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

देश में सरकार ने सतर्कता बढ़ाई

पुलिस ने बताया कि ऐसी ही सूचना मिलने पर लौवरे संग्रहालय और वर्साय पैलेस को शनिवार को खाली करा लिया गया था और शाही महल को मंगलवार को फिर से खाली कराया गया था।

पिछले सप्ताह एरास में एक संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथी द्वारा एक स्कूली अध्यापक पर हमला किये जाने के बाद देश में सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 6:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement