facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pannun Case: सिख अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार- अमेरिका

Advertisement

मिलर उन आरोपों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया है कि भारत सरकार के अधिकारी अमेरिकी नागरिक और अलगाववादी सिख नेता पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल थे।

Last Updated- May 07, 2024 | 10:55 AM IST
File Photo Of Khalistani Separatist Gurpatwant Singh Pannun
File Photo Of Khalistani Separatist Gurpatwant Singh Pannun

अमेरिका में सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोपों पर भारत द्वारा की जा रही जांच के नतीजों का अमेरिका इंतजार कर रहा है। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “उन्होंने (भारत सरकार ने) मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है और जांच जारी है, हम जांच के नतीजों का इंतजार करेंगे। लेकिन हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम गंभीरता से ले रहे हैं और हमें लगता है कि उन्हें भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए।” मिलर उन आरोपों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया है कि भारत सरकार के अधिकारी अमेरिकी नागरिक और अलगाववादी सिख नेता पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं आपको वहां की जांच के विवरण के बारे में बात करने के लिए कनाडा के अधिकारियों का संदर्भ दूंगा। अभियोग के संबंध में, मैं न्याय विभाग को विस्तार से ब्यौरा पेश करने के लिए कहूंगा।’’ उन्होंने कहा ‘‘इसके बाद ही मैं कह पाउंगा कि विदेश मंत्रालय के पास यह मामला आते ही हमने स्पष्ट कर दिया था कि ये आरोप पहले सार्वजनिक किए गए और यह कुछ ऐसा है जिसे भारत को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए।’’

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए हाल ही में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक अधिकारी का नाम, पिछले साल अमेरिकी में पन्नू को मारने की कथित साजिश के संबंध में लिया था। भारत ने इस रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि रिपोर्ट में एक गंभीर मामले पर अनुचित और अप्रमाणित आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पिछले मंगलवार को नई दिल्ली में कहा, “संबंधित रिपोर्ट एक गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप लगाती है।” जायसवाल ने कहा कि कथित साजिश पर अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की जांच के लिए नई दिल्ली द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति अभी भी मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 10:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement