facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Papua New Guinea Tribal Violence: पापुआ न्यू गिनी में जनजातीय हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि उनकी सरकार पापुआ न्यू गिनी की सहायता करने के लिए तैयार है।

Last Updated- February 19, 2024 | 9:44 AM IST
Papua New Guinea Tribal Violence

पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुई जनजातीय हिंसा में कम से कम 53 लोगों की हत्या कर दी गयी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की खबरों में सोमवार को यह जानकारी सामने आयी है। रॉयल पापुआ न्यू गिनी कांस्टेबुलरी के कार्यवाहक अधीक्षक जॉर्ज काकस ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) को बताया कि दक्षिण प्रशांत राष्ट्र के सुदूरवर्ती ईंगा प्रांत में रविवार को एक जनजाति के सदस्य, उनके सहयोगी और मर्सिनरी (भाड़े पर लड़नेवाले सैनिक) पड़ोस के एक जनजाति समुदाय के लोगों पर हमला करने के लिए जा रहे थे कि तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

काकस ने एबीसी को बताया कि पुलिस को और शवों के बरामद होने की संभावना है क्योंकि बहुत से घायल छिपने के लिए झाड़ियों की ओर भाग गए थे। उन्होंने बताया, ”ये आदिवासी पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मारे गये हैं, यह पूरा इलाका झाड़ियों से भरा है।” काकस ने बताया कि घटनास्थल, सड़कों और नदी किनारे से शवों को बरामद कर पुलिस ट्रकों में रखकर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी अब भी गोली लगे, घायलों और झाड़ियों की ओर भागे लोगों की तलाश में जुटे हैं। उन्होंने बताया, ”हम मान कर चल रहे हैं कि संख्या 60 से 65 के आस-पास हो सकती है।”

काकस ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में इस तरह की हिंसा में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक हो सकती है, जहां कुछ ही सड़कें हैं और ज्यादातर किसान ही रहते हैं। पोर्ट मोरेस्बी पुलिस ने नरसंहार को लेकर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के सवालों पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि उनकी सरकार पापुआ न्यू गिनी की सहायता करने के लिए तैयार है। पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया का निकटतम पड़ोसी है और सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई विदेशी सहायता प्राप्त करने वाला देश है। अल्बानीज ने कहा, ”पापुआ न्यू गिनी से जो खबर आई है, वह बहुत परेशान करने वाली है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement