facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paris Olympics: फ्रांस ने पेरिस ओलंपिक के लिए विदेशी पुलिस और सैन्य मदद मांगी

Advertisement

Paris Olympics: फ्रांस ने 46 देशों से पूछा है कि क्या वे इन गर्मियों में पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा में मदद के लिए दो हजार से अधिक पुलिस अधिकारी मुहैया कराने के लिए तैयार हैं।

Last Updated- March 29, 2024 | 6:58 PM IST
फ्रांस ने पेरिस ओलंपिक के लिए विदेशी पुलिस और सैन्य मदद मांगी , Paris Olympics: France seeks foreign police and military help for Paris Olympics

Paris Olympics: फ्रांस का कहना है कि उसने 46 देशों से पूछा है कि क्या वे इन गर्मियों में पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा में मदद के लिए दो हजार से अधिक पुलिस अधिकारी मुहैया कराने के लिए तैयार हैं। आयोजक संभावित हमलों के खिलाफ कड़ी सतर्कता बरतते हुए एक सदी में फ्रांसीसी राजधानी के पहले खेलों के लिए सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं।

आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि विदेशी सुरक्षा सहायता के लिए अनुरोध जनवरी में किया गया था जिसमें लगभग दो हजार 185 सुरक्षाकर्मियों की मांग की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों से खेलों की सुरक्षा और ‘दर्शकों के अनुभव’ तथा ‘अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने’ में मदद मांगी गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मेजबान देशों का एक सामान्य दृष्टिकोण है।’’ इसमें कहा गया है कि फ्रांस ने 2022 में कतर में फुटबॉल विश्व कप में अपने 200 जवानों को भेजा था और पिछले साल फ्रांस द्वारा आयोजित रग्बी विश्व कप की सुरक्षा के लिए यूरोपीय देशों के 160 सुरक्षाबल आए थे।

Also read: Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर 99 ड्रोन और मिसाइल से हमले किए- अधिकारी

इसके अलावा सेना के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल पियरे गौडिलियेर ने कहा कि फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय ने अन्य देशों से ‘छोटी संख्या’ में सैन्य कर्मियों की मांग की है जो खोजी कुत्तों की टीमों सहित खेलों में ‘बहुत विशिष्ट’ कार्यों में मदद कर सकें। पोलैंड के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका देश पेरिस खेलों के लिए सैनिक भेजेगा।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 6:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement