facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गोल्डन ग्लोब से चूकी पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’

Advertisement

कपाड़िया को रविवार को अमेरिका में प्रसारित हुए इस पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में भी नामांकित किया गया।

Last Updated- January 06, 2025 | 11:33 PM IST
Payal Kapadia's film 'All We Imagine as Light' misses Golden Globe गोल्डन ग्लोब से चूकी पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’

पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर गैर-अंग्रेजी भाषा की श्रेणी में फ्रांस की ‘एमिलिया पेरेज’ से गोल्डन ग्लोब पुरस्कार चूक गई। कपाड़िया को रविवार को अमेरिका में प्रसारित हुए इस पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में भी नामांकित किया गया। सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर गैर-अंग्रेजी भाषा श्रेणी में ‘द गर्ल विद द नीडल’ (पोलैंड), ‘आई एम स्टिल हियर’ (ब्राजील), ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’ (जर्मनी) और ‘वर्मीग्लियो’ (इटली) भी नामांकित थीं।

‘एमिलिया पेरेज’ मेक्सिको की चार ऐसी महिलाओं की कहानी है, जो अपनी खुशी की तलाश में होती हैं। फिल्म की अभिनेत्री जो सलदाना को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार मिला। कपाड़िया की फिल्म मुंबई में रहने वाली दो मलयाली नर्स और उनकी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है।

पिछले साल मई में कान में इस फिल्म ने ‘ग्रैंड प्रिक्स’ पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया था और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म थी। ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ ने ‘बाफ्टा’ (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) की सूची में भी स्थान सुरक्षितकर लिया है।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement