facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ, नेतन्याहू के साथ फोन कॉल के बाद बोले पीएम मोदी

Advertisement

इजराइल ने गाजा में 1,000 से अधिक हमले किए हैं जबकि फलस्तीनी चरमपंथी भी लगातार रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं, जिसके चलते यरूशलम में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। 

Last Updated- October 10, 2023 | 4:00 PM IST
PM Modi and Benjamin Netanyahu talks on Iran-Israel conflict

Israel-Hamas War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हमास के खिलाफ जवाबी हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को मौजूदा परिस्थिति से अवगत कराया है। मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फोन कॉल के लिए और मौजूदा हालात पर जानकारी देने के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं। भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से इजराइल (Israel) के साथ खड़ी है। भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है।’’

पीएम मोदी ने इससे पहले भी ट्वीट कर इजराइल में आतंकवादी हमने की निंदा की थी। उन्होंने शनिवार को कहा था, “इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से स्तब्ध हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

हमास चरमपंथियों (Hamas) द्वारा इस सप्ताहांत में इजराइल पर किये गये अभूतपूर्व हमले के बाद इजराइल के युद्धक विमान गाजा पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध (Israel-Hamas War) के बीच प्रमुख विमान कंपनियों ने इजराइल में उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

इजराइल ने गाजा में 1,000 से अधिक हमले किए हैं जबकि फलस्तीनी चरमपंथी भी लगातार रॉकेटों की बौछार कर रहे हैं, जिसके चलते यरूशलम में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।

अमेरिका भेज रहा है हथियार

अमेरिका ने इजराइल को आवश्यक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी है, जबकि पेंटागन यह पता लगाने के लिए अपने शस्त्रागारों का जायजा ले रहा है कि हमास के साथ युद्ध में इजराइल की मदद के लिए और क्या भेजा जा सकता है।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement