facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

युद्ध का हिस्सा बनने विदेशों से यूक्रेन पहुंच रहे लोग, कुछ के पास हथियार तो ज्यादातर निहत्थे

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 4:12 PM IST
ukraine- यूक्रेन

युद्ध कुछ विशेष पर्यटकों को आकर्षित करता है जैसा कि यूक्रेन में नजर आ रहा है। सुरक्षा के मुद्दों के अलावा इसके वैधानिक और नैतिक प्रभाव जटिल हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों के पोस्ट दिख जाएंगे लेकिन आम तौर पर सबकी शुरुआत होती है, ‘‘मैं यूक्रेन में एक कार्यकर्ता के तौर पर सहायता करना चाहता/चाहती हूं।’’ चिकित्सकों, पूर्व सैनिकों, ट्रक ड्राइवरों, कॉलेज छात्रों और अनगिनत ऐसे लोगों के सवाल हैं। कुछ लोगों के पास हथियार हैं तो अधिकतर के पास नहीं हैं। लेकिन इन सबका एक ही लक्ष्य है: यूक्रेन जाना और युद्ध का हिस्सा बनना।

अमेरिकी राज्य मोंटाना से एक मंच ‘‘वॉलंटियर्स फ्रॉम यूक्रेन’’ के एक वीडियो के अनुसार, मोंटाना अब युद्धग्रस्त क्षेत्र से महिलाओं और बच्चों को निकालने में मदद कर रहा है। लॉस एंजिलिस से एक अन्य महिला और पेशे से नर्स दो बच्चों की मां अग्रिम मोर्चे के घायलों की मदद कर रही हैं। वहीं, एक बुजुर्ग महिला अमेरिका में अपना सबकुछ छोड़ कर अब युद्ध प्रभावित पशुओं को बचाने में मदद कर रही हैं।

युद्ध क्षेत्र की यात्रा का विचार अत्यंत उत्साही लग सकता है लेकिन 12 महीने पहले जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तब से एक समूह उभर कर सामने आया है जो युद्ध क्षेत्र का अनुभव करना चाहता है।

यूक्रेन का पर्यटन उद्योग अभी कोविड-19 महामारी से उबर ही रहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध की घोषणा कर दी। देश की राजधानी कीव से लेकर हर जगह मिसाइल हमले हो रहे हैं। लेकिन जोखिम के बावजूद पर्यटन बढ़ा है।

हाल में यूक्रेन की यात्रा करने वाले पर्यटकों ने कीव को अमूमन शांत बताया। अनुकूल विनिमय दरों से सेवाएं सस्ती हो गई हैं और अधिकतर बैंक, अस्पताल, फार्मेसी, दुकानें और रेस्टोरेंट सामान्य तरीके से संचालित हो रहे हैं। हालांकि, गोली लगने, धमाकों का शिकार होने, घायल होने, संक्रमित या युद्ध में फंसने का भी जोखिम है। इन जोखिमों के बावजूद यूक्रेन में विदेशियों के आने में कोई कमी नहीं हुई है। इन युद्ध पर्यटकों में से कुछ ने इसकी कीमत भी चुकाई है।

ऑस्ट्रेलिया के सेज ओडोनेल क्रिसमस से पहले युद्ध के शिकार बन गए थे। पूर्व सैनिक ओडोनेल यूक्रेन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे थे। इस युद्ध में मारे गए वह चौथे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थे। कुल मिलाकर 112 विदेशी नागरिक इस युद्ध में मारे गए हैं जबकि कई को रूसियों ने बंदी बना लिया है। युद्ध पर्यटन कोई नई घटना नहीं है। ऐतिहासिक स्रोत वाटरलू की लड़ाई में और अमेरिकी गृह युद्ध के दौरान बैटल ऑफ बुल रन जैसी ऐतिहासिक लड़ाइयों में पर्यटकों की उपस्थिति का हवाला देते हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement