facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pervez Musharraf death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को कराची में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 10:34 AM IST
Parvez Musharaf

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और 1999 में करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार रहे जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से दुबई से देश लाया जाएगा और कराची में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

लाइलाज बीमारी से वर्षों तक जूझने के बाद दुबई के एक अस्पताल में रविवार को मुशर्रफ का निधन हो गया था। वह 79 वर्ष के थे।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान से पाकिस्तान लाया जाएगा। विमान सोमवार को दुबई के लिए रवाना होगा। उन्हें कराची में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इस बीच, ‘खलीज टाइम्स’ के अनुसार, दुबई में पाकिस्तान के महावाणिज्य दूतावास ने मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को पाकिस्तान भेजने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी किया है। खबर में महावाणिज्य दूत हसन अफजल खान के हवाले से कहा गया, ‘‘हम परिवार के साथ संपर्क में हैं और महावाणिज्य दूतावास हर संभव मदद करेगा। दूतावास ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है।’’

करगिल में मिली नाकामी के बाद मुशर्रफ ने 1999 में तख्तापलट कर तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपदस्थ कर दिया था। उन्होंने 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी। मुशर्रफ का जन्म 1943 में दिल्ली में हुआ था और 1947 में उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। वह पाकिस्तान पर शासन करने वाले अंतिम सैन्य तानाशाह थे।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement