facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में पेट्रोल 10 रुपये लीटर महंगा हुआ

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 1:08 PM IST
fuel price in Pakistan

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने पेट्रोल के दाम 10 रुपये लीटर बढ़ा दिए हैं। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट आई है। ऐसे में पहले से आसमान छूती महंगाई से परेशान जनता की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

ताजा वृद्धि के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम अब बढ़कर 282 रुपये लीटर हो गया है।

वित्त मंत्री इशाक डार ने देर रात सीधे प्रसारण में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि डीजल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनके दाम क्रमशः 293 रुपये और 174.68 रुपये प्रति लीटर रहेंगे।

मिट्टी के तेल यानी केरोसिन के दाम भी 5.78 रुपये बढ़कर 186.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘नई कीमतें रविवार (16 अप्रैल) रात 12 बजे से प्रभावी होंगी।’’ डार ने स्वीकार किया कि ये संशोधन जरूरी था, क्योंकि पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हैं। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक +) ने इस महीने की शुरुआत में उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद से कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement