facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PIA ने पायलट, चालक दल के सदस्यों को ड्यूटी के दौरान रोजा नहीं रखने को कहा

Advertisement

PIA के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन सिफारिशों के आधार पर पीआईए के शीर्ष प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से पायलट और चालक दल के सदस्यों को अनुपालन आदेश जारी किए हैं।’’

Last Updated- March 14, 2024 | 5:01 PM IST
PIA
Representative Image

पाकिस्तान के राष्ट्रीय परिवाहक पीआईए ने अपने पायलट और चालक दल के सदस्यों से कहा है कि वह रमजान के महीने में ड्यूटी के दौरान रोजा नहीं रखें। पीआईए ने इसके पीछे चिकित्सा परामर्श का हवाला देते हुए कहा है कि रोजा (व्रत) रखने से व्यक्ति को निर्जलीकरण, आलस्य और नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है।

कॉरपोरेट सुरक्षा प्रबंधन और चालक दल चिकित्सा केंद्र दोनों ने ही सिफारिश की है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के पायलट और चालक दल के सदस्यों को उड़ान के दौरान रोजा नहीं रखना चाहिए।

पीआईए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन सिफारिशों के आधार पर पीआईए के शीर्ष प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से पायलट और चालक दल के सदस्यों को अनुपालन आदेश जारी किए हैं।’’

इन सिफारिशों के हवाले से पायलट और चालक दल के सदस्यों से कहा गया है कि जब वे अंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ानों के लिए ड्यूटी पर हों तो रोजा न रखें। विमान जांच बोर्ड की एक टीम ने मई 2020 में कराची हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी सोसाइटी के भीड़ भरे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की दुर्घटना पर पिछले महीने अपने निष्कर्ष जारी किए थे। बोर्ड ने इस हादसे के लिए मानवीय त्रुटियों को जिम्मेदार ठहराया है।

रिपोर्ट में पीआईए और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को इस बात के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया है कि ड्यूटी के दौरान पायलट को रमजान के महीने में रोजा रखना चाहिए या नहीं, इस संबंध में स्पष्ट नियम नहीं हैं।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement