facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब की तीर्थ यात्रा करतारपुर गलियारे के रास्ते बहाल

Advertisement

करतारपुर गलियारे को 2019 में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के मौके पर खोला गया था

Last Updated- July 25, 2023 | 5:04 PM IST
Pilgrimage to Gurdwara Darbar Sahib in Pakistan through Kartarpur corridor resumes

पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में भारत से मत्था टेकने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को करतारपुर गलियारा दोबारा से खोल दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गलियारा दोबारा खोलने का फैसला रावी नदी में जलस्तर कम होने के बाद लिया गया। उन्होंने बताया कि रावी नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर 20 जुलाई को करतारपुर गलियारे को बंद कर दिया गया था।

पाकिस्तान में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के अंतिम निवास स्थान व ज्योति से समाने के स्थल (समाधि स्थल) गुरुद्वारा दरबार साहिब को करतारपुर गलियारा भारत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है।

गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को करतारपुर गलियारे को बहाल कर दिया गया।

करतारपुर गलियारे को श्रद्धालुओं के लिए बहाल करने का फैसला सोमवार शाम को अग्रवाल की सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। उक्त बैठक में इलाके में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की गई।

अग्रवाल ने बताया कि पांच दिन से करतारपुर गलियारे के रास्ते यात्रा स्थगित रहने की वजह से कुल 700 यात्री पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा नहीं जा सके और अब उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा। करतारपुर गलियारे को 2019 में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के मौके पर खोला गया था।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement