facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीयूष गोयल का तीन दिवसीय कनाडा यात्रा पर, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और न्यूक्लियर डील पर होगी बात

Advertisement

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तीन दिन के कनाडा दौरे पर हैं, जिसका मकसद दिसंबर तक दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (CEPA) को अंतिम रूप देना है

Last Updated- May 24, 2026 | 9:57 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल | फाइल फोटो

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से 3 दिन की कनाडा यात्रा पर हैं। इसका मकसद  प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए बातचीत को तेज करना है। इस यात्रा में ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा में बदलाव प्रमुखता से शामिल होने की उम्मीद है। कनाडा के विशाल प्राकृतिक संसाधन और भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए यह महत्त्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी में असैन्य परमाणु सहयोग भी एक प्रमुख स्तंभ रहने की संभावना है।

कनाडा के साथ मुक्त व्यापार समझौते से भारत को ऊर्जा (3413.6 लाख डॉलर) और उर्वरक (2631.7 लाख डॉलर) जैसे रणनीतिक उत्पादों के आयात के स्रोतों में विविधता लाने में मदद मिल सकती है। वित्त वर्ष 2026 में कनाडा से शीर्ष आयातों में मटर (3,112.4 लाख डॉलर) और मसूर (3065.6 लाख डॉलर) प्रमुख हैं।

भारतीय उद्योगों को फार्मास्युटिकल उत्पाद (5482.7 लाख डॉलर), रत्न और आभूषण (3,804.6 लाख डॉलर), लौह और इस्पात वस्तुएं (2,924.7 लाख डॉलर), कार्बनिक रसायन (2,344.1 लाख डॉलर) और विद्युत उपकरण (2,260.1 लाख डॉलर) जैसे क्षेत्रों में निर्यात के अवसर मिलने की उम्मीद है। भारत और कनाडा ने अब तक दो दौर की बातचीत की है और दिसंबर तक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है।

तीसरे दौर की बातचीत जुलाई में ओटावा में होनी है। वित्त वर्ष 2026 में कनाडा के साथ 1.39 अरब डॉलर के वस्तु व्यापार अधिशेष वाले भारत को दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाओं और अन्य व्यावसायिक सेवाओं जैसी सेवाओं में भी बाजार पहुंच हासिल होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - May 24, 2026 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement