facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 में 5 मसलों पर सहमति के आसार: पीयूष गोयल

Advertisement

दो दिन के जी-20 व्यापार एवं निवेश की मंत्रिस्तरीय बैठक (TIMA) गुरुवार को जयपुर में आयोजित होने जा रही है

Last Updated- August 23, 2023 | 11:04 PM IST
g20

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद पर मतभेद के बीच भारत को उम्मीद है कि जी-20 देशों में 5 प्रमुख व्यापार और निवेश संबंधी मसलों पर सहमति बन जाएगी, जिस पर इस सप्ताह की शुरुआत से जयपुर में चर्चा हो रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बेहतर परिणाम दस्तावेज आने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी वास्तविकताएं है, जिन पर आम राय संभव नहीं है।

इसके पहले जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक, वित्त मत्रियों व केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की दो बैठकों और ऊर्जा में बदलाव को लेकर जुलाई में हुई बैठक में कोई संयुक्त बयान नहीं जारी हो सका क्योंकि यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों और रूस में कूटनीतिक खींचतान बनी हुई है। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें विश्वास है कि कल और उसके बाद के मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद हम एक ठोस और कार्रवाई योग्य एजेंडा सामने लाएंगे, जिससे विश्व को भविष्य के झटकों के दौरान एक साथ खड़े होने में मदद मिलेगी।’

दो दिन के जी-20 व्यापार एवं निवेश की मंत्रिस्तरीय बैठक (TIMA) गुरुवार को जयपुर में आयोजित होने जा रही है। इसके पहले भारत की अध्यक्षता में चल रहे जी-20 सम्मेलन की चौथी और आखिरी व्यापार और निवेश कार्य समूह (टीडब्ल्यूआईजी) की बैठक 21-22 अगस्त को हुई।

सरकार के अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जी-20 देशों के सभी अधिकारियों की बैठक में बेहतरीन प्रगति हो रही है, लेकिन पहले की स्थिति को देखते हुए इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि शुक्रवार को मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी हो पाएगा।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement