facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Business visa जारी करने में देरी के बारे अमेरिका से बात की: पीयूष गोयल

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 1:35 PM IST

भारत के लोगों को कारोबारी वीजा जारी करने में हो रहे असामान्य विलंब के बारे में भारत ने अमेरिका के साथ बात की है और अमेरिका का भी इस विषय पर सकारात्मक रूख है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह बताया।

भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम की बैठक के समापन के बाद गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कहा कि कारोबारी वीजा जारी करने में काफी समय लग रहा है, जिसकी रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है जिससे कि व्यापार, निवेश और कारोबार प्रभावित नहीं हों। हमारे इस अनुरोध पर काफी सकारात्मक रूख देखने को मिला।’’

गोयल ने बताया कि भारत ने अमेरिका से नियमित कारोबारी वीजा जारी करने की रफ्तार बढ़ाने का अनुरोध किया है जो ऐसे लोगों के लिए होता है जो व्यापार एवं कारोबारी हितों के लिए छोटी यात्रा पर आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि पेशेवरों, कुशल कर्मचारियों, छात्रों, निवेशकों, कारोबारी यात्राओं पर जाने वाले लोगों की आवाजाही दोनों देशों के बीच बढ़ रही है। इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।’’

ये भी पढ़ें: India-US trade: भारत, अमेरिका ‘बड़ा सोच रहे’, मिनी ट्रेड डील या एफटीए को किया खारिज- पीयूष गोयल

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement