facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi in France: फ्रांस में Bastille parade में शामिल हुए पीएम मोदी

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Last Updated- July 14, 2023 | 3:37 PM IST
PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi France Visit) फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत आयोजित बैस्टिल दिवस परेड (Bastille Day Parade) में शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ बैस्टिल दिवस परेड में शामिल हुए।

इसलिए आयोजित होती है बैस्टिल दिवस परेड

फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस का फ्रांस के इतिहास में एक विशेष स्थान है क्योंकि यह 1789 में हुई फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हुए हमले की याद दिलाता है। इस समारोह का मुख्य आकर्षण बैस्टिल दिवस परेड होती है।

भारत की तीनों सेनाओं का 269 सदस्यीय दल परेड में भाग ले रहा है। फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी इस अवसर पर फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।

पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान से नवाजा गया

प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वायु सेना के विमान सहित भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी इसमें भाग लेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 3:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement