facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर में निवेश का दिया न्योता

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 3:36 PM IST
PM Modi in Australia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के कारोबारियों को भारत में डिजिटल ढांचे, दूरसंचार और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने मेजबान देश की अग्रणी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी करने का सुझाव भी दिया।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सीईओ के एक समूह को गोलमेज बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सरकार ने कई आर्थिक सुधार लागू किए हैं जिनसे तमाम कारोबारी अवसर पैदा हुए हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों से भारत में उपलब्ध इन निवेश अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में इस गोलमेज बैठक का ब्योरा देते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के सीईओ को डिजिटल ढांचे, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, दवा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपकरण, खनन, कपड़ा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।’’

प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलिया दौर पर एक दिन पहले शीर्ष कंपनियों के कारोबारी दिग्गजों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी, कौशल एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्नान किया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी चेयरमैन गिना राइनहर्ट, फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्री के कार्यकारी चेयरमैन एंड्रयू फॉरेस्ट और ऑस्ट्रेलियासुपर के सीईओ पॉल श्रोडर के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी कीं। मोदी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के तौर पर सोमवार को सि

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 3:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement