facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात, भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 11:26 AM IST
PM Modi
PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख कंपनियों के उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण के तहत सोमवार को सिडनी पहुंचे। इस दौरान वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय प्रवासियों के एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में यह दौरा कर रहे हैं।

मोदी ने उद्योगपतियों की बैठक के दौरान हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी चेयरमैन जीना राइनहार्ट, फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्री के कार्यकारी चेयरमैन एंड्रयू फॉरेस्ट और ऑस्ट्रेलियनसुपर के सीईओ पॉल श्रोडर के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राइनहार्ट के साथ अपनी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में किए जा रहे सुधारों और पहलों पर प्रकाश डाला। मोदी ने उन्हें खनन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, निवेश और कौशल में भागीदार बनाने के लिए आमंत्रित किया। श्रोडर के साथ बैठक में मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में विदेशी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा अर्थव्यवस्थाओं में एक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियनसुपर को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

इसी तरह फॉरेस्ट के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के साथ काम करने की समूह की योजनाओं का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हरित हाइड्रोजन मिशन जैसी पहलों का उल्लेख किया। फॉरेस्ट ने भारत में फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज की परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। बैठक के बाद श्रोडर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियनसुपर भारत में और विशेष रूप से भारतीय राष्ट्रीय अवसंरचना कोष में निवेश करता है।

उन्होंने कहा, ”भारत में निवेश करने का हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है।” फॉरेस्ट ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि जीवाश्म ईंधन क्षेत्र के पास अब सीमित समय है और इसकी जगह ऐसे ईंधन का इस्तेमाल करना चाहिए, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है। राइनहार्ट ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार के बड़े अवसर हैं।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 11:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement