facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Donald Trump पर जानलेवा हमले के बाद PM Modi, Rahul Gandhi ने ‘एक्स’ पर कही ये बात

Advertisement

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ।

Last Updated- July 14, 2024 | 10:21 AM IST
Republican presidential candidate Donald Trump holds a campaign rally in Butler
Republican presidential candidate Donald Trump attacked at campaign rally in Butler

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ। इस हमले में ट्रंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, हमलावर को मार गिराया गया है।

यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि शाम करीब 6.15 बजे एक संदिग्ध हमलावर ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में रैली स्थल के बाहर एक ऊंची जगह से ट्रम्प को निशाना बनाते हुए उन पर कई गोलियां चलाईं। इसके बाद संघीय एजेंसी के कर्मियों ने तुरंत ट्रम्प को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत रही कि गोली ट्रम्प के दाहिने कान को छूकर चली गई।

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प पर हुए इस हमले की सभी नेताओं ने निंदा की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर की कड़ी निंदा
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की और कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

राहुल गांधी ने भी ट्रम्प के लिए किया पोस्ट
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश किए जाने पर रविवार को गहरी चिंता जतायी और कहा कि ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश किये जाने से काफी चिंतित हूं। ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्रंप के शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना भी की।

 

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement