facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की फोन पर बात, ईद की बधाई के साथ इन बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर शांति और समुद्री सुरक्षा की अपील की, क्योंकि यह युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है

Last Updated- March 21, 2026 | 4:57 PM IST
Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने ईद और नौरोज की बधाई दी और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि इस त्योहारी मौसम में क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि आए, यही उम्मीद है।

इस बातचीत में PM मोदी ने हाल में क्षेत्र में महत्वपूर्ण ढांचों पर हुए हमलों की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक सप्लाई चेन को बाधित करते हैं। प्रधानमंत्री ने समुद्री सुरक्षा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्र नेविगेशन की सुरक्षा और शिपिंग लेन को खुला व सुरक्षित रखने की बात दोहराई। साथ ही, ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान की तरफ से मिले सहयोग की सराहना की।

Also Read: ट्रंप के दावों के बीच बढ़ती जंग: ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर फिर बड़ा हमला, मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर

पश्चिम एशिया का संघर्ष संघर्ष 22वें दिन में पहुंचा

इस बीच, इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अभी तक कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा। शनिवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर संवर्धन केंद्र पर हमला किया। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि साइट को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई रेडियोएक्टिव रिसाव नहीं हुआ।

ईरान ने जवाब में हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया पर स्थित अमेरिका-ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य अड्डे पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह हमला ईरान से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर हुए, जिससे संघर्ष का दायरा और फैल गया।

इजरायली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले बढ़ा दिए हैं। शहर के दक्षिणी इलाकों के सात मोहल्लों के लिए निकासी नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, इन घटनाओं के बीच ईरान में लाखों लोग ईद अल-फित्र और नौरोज मना रहे हैं, जबकि सैन्य गतिविधियां जारी हैं। अमेरिका ने संघर्ष को कम करने के लिए कदम उठाने पर विचार करने की बात कही है, लेकिन औपचारिक युद्धविराम की कोई योजना नहीं बताई गई है।

Advertisement
First Published - March 21, 2026 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement