facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से की बात, पश्चिम एशिया क्षेत्र में हिंसा पर जताई चिंता

Advertisement

PM Modi ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।

Last Updated- October 23, 2023 | 8:01 PM IST
Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने इजरायल-हमास संघर्ष के बीच सोमवार को जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की तथा दोनों नेताओं ने आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने को लेकर चिंताएं साझा कीं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा ,”जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की। पश्चिम एशिया क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं। सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।”

इजराइल ने हमास के नियंत्रण वाली गाजा पट्टी पर हमला शुरू कर दिया है क्योंकि इस समूह से जुड़े आतंकवादियों ने हाल में इजरायल पर किये गए हमले में बड़ी संख्या में नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी। सोमवार को, 17वें दिन भी युद्ध जारी रहा।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कम से कम 5,087 फलस्तीनी मारे गए हैं और 15,270 अन्य घायल हुए हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 8:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement