facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीएम मोदी ने की नेतन्याहू से बात, भारत-इजराइल रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर जताई सहमति

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 7:41 PM IST
PM Modi and Benjamin Netanyahu talks on Iran-Israel conflict

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजराइल के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने रिकार्ड छठी बार इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर नेतन्याहू को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

पीएमओ के अनुसार दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में तेज प्रगति पर संतोष भी व्यक्त किया। मोदी ने बाद में एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे अच्छे मित्र बेंजामिन नेतन्याहू से बात करना सुखद रहा। चुनावों में प्रभावी जीत हासिल करने और रिकॉर्ड छठी बार प्रधानमंत्री बनने पर मैंने उन्हें बधाई दी। मुझे खुशी है कि भारत-इजराइल रणनीति साझेदारी को साथ मिलकर आगे ले जाने का हमारे पास एक और मौका है।’’

नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और उसके धुर-दक्षिणपंथी सहयोगियों ने पिछले साल यहूदी राष्ट्र में आम चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement